Jan Mudde

No.1 news portal of India

मगलौर की जनता ने मौका दिया तो विकास की नई इबारत लिखेंगे भड़ाना,करतार सिंह भड़ाना का कार्यालय पर हुआ में भव्य स्वागत।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के मंडावली स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में पहुंचे हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने करतार सिंह भड़ाना को खुलकर समर्थन दिया।

इस अवसर पर करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से उनका गहरा लगाव है और यहां की जनता से उन्हें अधिक प्रेम मिला है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह मंगलौर को विकास के मामले में बैंगलोर जैसा आधुनिक और विकसित क्षेत्र बनाने का प्रयास करेंगे। भड़ाना ने कहा कि मंगलौर के लोग अपने कामों के लिए आज भी उनके पास आते हैं और वह हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने मौजूदा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अपने कार्यों के समाधान के लिए उन्हें ही याद करती है। उनका उद्देश्य बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करना है और ऐसे कार्य करना है जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अलावा कोई उनसे बेहतर विकल्प नहीं होगा।
इसके बाद करतार सिंह भड़ाना ने नारसन में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि वह विधायक बने और सरकार रही तो क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां भी जनता के सामने रखीं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369