आरिफ नियाज़ी।
रुड़की–हरिद्वार रोड पर होंडा शोरूम के सामने ‘श्री राधा स्टील डोर्स एंड विंडो’ का भव्य उद्घाटन शानदार तरीके से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुड़की विधायक का स्वागत फूल-मालाओं से बड़े उत्साह के साथ किया गया। शहर के कई व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक इस विशेष मौके पर मौजूद रहे।
शोरूम में मौजूद लोगों ने स्टील डोर्स और विंडो के विभिन्न आधुनिक मॉडल देखकर उनकी मजबूती और क्वालिटी की सराहना की। शोरूम संचालकों ने बताया कि अब शहरवासियों को किफायती दामों पर स्टाइलिश, सुरक्षित और टिकाऊ स्टील दरवाजे व खिड़कियाँ उपलब्ध होंगी, जिनमें न दीमक लगती है, न सीलन का डर रहता है और न ही चोरी या आग लगने का खतरा।
यहां हर प्रकार की वेरायटी—सिंगल डोर, ट्विन लग्ज़री डोर, बाथरूम डोर, महाराजा डोर, विंडो डोर, मदर–सन विंडो डोर—सब कुछ वाजिब दामों पर उपलब्ध है।
संचालकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे होंडा शोरूम के सामने नए खुले इस शोरूम पर जरूर पधारें और उन्हें सेवा का एक मौका दें।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।