आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ किया गया, जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “बच्चों को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। यही बच्चे भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे।” उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे घर में बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में हरीश रावत ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर गन्ना किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते गन्ना किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “यदि किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ तो 2027 में किसान भाजपा सरकार को इसका परिणाम जरूर बताएंगे।”
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने रॉयल पब्लिक स्कूल की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में खेल गतिविधियों के साथ शुरू हुए इस विद्यालय ने कम समय में उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासन के साथ नए आयाम स्थापित किए हैं।
वर्तमान में स्कूल में कक्षा 8 तक के बच्चे अध्ययन कर रहे हैं और विद्यालय समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों को प्रोत्साहित करता है।
स्पोर्ट्स डे में बच्चों ने कई प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमे खो-खो,दौड़ प्रतियोगिता,बोरी रेस,गिफ्ट रेस,एथलेटिक्स रेस इसके अलावा बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि IAS आदर्श कुमार, RPF इंस्पेक्टर रवि कुमार शिवाज, झबरेड़ा के पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, नगर पंचायत झबरेड़ा की चेयरमैन किरण चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम और भी सफल रहा।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी