आरिफ नियाज़ी।
बहादराबाद के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर एक मरीज़ के परिजनों ने उपचार में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। दरअसल सलेमपुर गांव निवासी भीम आर्मी के कार्यकर्ता जावेद ने अपनी माता का स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर उन्हें बाहदराबाद स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था आरोप है की कई घंटे बीत जाने के बाद भी अस्पताल में उन्हें ठीक से उपचार नहीं मिला जिसके बाद जावेद ने सोशल मिडिया पर अस्पताल की लापरवाही उजागर की जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद भीम आर्मी से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता भी अस्पताल में पहुंच गए।
जावेद ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं जावेद इसके लिए अस्पताल के डॉक्टर को जिम्मेदार ठहरा रहा है हालांकि उसने वीडियो में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से अस्पताल पहुंचने की अपील की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिलहाल जावेद ने अपनी माता क़ो दूसरे अस्पताल में भर्ती कराते हुए अस्पताल प्रबंधन की शिकायत बहादराबाद पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।