आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की माता जी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब होने के चलते उन्हें सी एम आई देहरादून में भर्ती कराया गया है। उनकी बीमारी की सुचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सी एम आई पहुंचे जहाँ मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और अस्पताल के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौक़े पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने अपनी माता के स्वास्थ्य के बारे में सी एम क़ो विस्तार से जानकारी दीं।
सी एम पुष्कर सिंह धामी क़ो देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस मौक़े पर देशराज कर्ण वाल ने बताया की वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद आभारी हैं जो अपने व्यस्तम कार्यक्रम में से समय निकालकर उनकी माता का स्वास्थ्य जानने के लिए सी एम आई पहुंचे। देशराज कर्णवाल ने बताया की उनकी माता जी के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार आ रहा है जल्द ही स्वस्थ होकर वह घर लौटेगी।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।