आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के मानकपुर आदमपुर में बुधवार की शाम सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़े की शिकायत पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम क़ो मौक़े पर ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. अधिकारियो क़ो मौक़े पर देख दो पक्ष आमने सामने आ गए जहाँ कई घंटे तक दोनों में जमकर हंगामा हुआ और मौक़े पर अफरातफरी मच गई।
हालांकि तहसील प्रशासन द्वारा हंगामा शांत करने का काफी प्रयास किया गया जिसके बाद मामला बढ़ने पर तहसील प्रशासन की टीम मौक़े से लौट गई अब अधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौक़े पर जाने की तैयारी में जुटे हैं। गौरतलब है की भगवानपुर उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के आदेश और सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की टीम मौक़े पर पहुंची थी। मौक़े पर नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने बताया की रिकॉर्ड एवं मौके की जांच की गई तो सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया है दोनों पक्षों के द्वारा मौके पर हंगामा और विवाद करने पर पैमाइश का कार्य पूर्ण नहीं हो सका तथा मौके पर शांति भंग होने की पूर्ण आशंका थी इसलिए आज प्रकरण का पूर्ण से निस्तारण नहीं हो पाया।
उन्होंने बताया की पुलिस बल की सहायता से पैमाइश एवं अवैध कब्जा जल्द ही हटवाया जाएगा। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, क्षेत्रीय पटवारी रविंद्र कुमार तथा मनोहर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। पुलिस बल के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी। तहसील भगवानपुर में राजस्व निरीक्षक लेखचंद गुप्ता एवं सुभाष चौहान के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी भूमि को चिन्हित करने के लिए आदेश दिए गए थे जिसके क्रम में कार्यवाही गतिमान है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।