आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद को कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विधायक फुरकान अहमद के समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह से ही उनके कैंप कार्यालय पर पहुँचकर फूल-मालाओं और बुके के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। कार्यालय परिसर में बधाई देने वालों का तांता लगातार लगा हुआ है।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को मज़बूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
हाजी फुरकान अहमद ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाऊँगा। हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएंगे।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों, समाजों और समुदायों का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि संगठन में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
जिला अध्यक्ष बनने के बाद हाजी फुरकान अहमद ने कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “कांग्रेस हाईकमान ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूँ। साथ ही गणेश गोदियाल जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।”
कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मरगूब कुरैशी और कांग्रेस नेता ज़ुल्फकार अली ने इस अवसर पर फुरकान अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई हैं।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।