Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर विकास खण्ड रूड़की में भव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष में रूड़की विकास खण्ड सभागार में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न रेखीय विभागों ने अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और विकास खण्ड परिसर में स्टॉल प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकास में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका को रेखांकित करना और आम जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ना था।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कहा की उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह दिन हमें हमारे राज्य की प्रगति और विकास की यात्रा की याद दिलाता है। आज हमने रूड़की विकास खण्ड में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई गोष्ठी के माध्यम से देखा कि कैसे सरकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। विकास खण्ड अधिकारी सुमन कुटियाल ने कहा की हमारा मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कृषि, उद्यान, पशुपालन और सहकारिता विभाग मिलकर किसानों को उन्नत तकनीक और संसाधन प्रदान कर रहे हैं।”महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी ने साबित किया है कि महिलाएं स्वावलंबन के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। मनरेगा और एनआरएलएम जैसी योजनाएं महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैंउन्होंने कहा की “मनरेगा, सोलर लाइट, जल संचयन, और सड़क निर्माण जैसी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई किरण आई है। हमें इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने कहा की इस रजत जयंती वर्ष में हम संकल्प लें कि हम अपने राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


इस अवसर पर कृषि प्रभारी मनोज कुमार ने गेहूं और धान की नई प्रजातियों पर चर्चा की,उद्यान अधिकारी अनय सिंह,पशुपालन विभाग
डॉ. रोहित सिंह,
सहायक खण्ड विकास अधिकारी जगेंद्र सिंह राणा
सहायक खण्ड विकास अधिकारी मनोज कोठारी,
समस्त ग्राम विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया।
रूड़की विकास खण्ड की इस गोष्ठी ने राज्य के विकास में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका को रेखांकित किया। सभी अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर रजत जयंती को सफल बनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369