आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड सरकार की किसान हितैषी पहल के तहत, रूड़की का कृषि विभाग स्थानीय किसानों को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज* उपलब्ध करा रहा हैं ।
विभाग ने DBW 327, DBW 343, DBW 303, DBW 222 और मसूर PL11 जैसी बेहतरीन प्रजातियों का चयन किया है, जो ना केवल उत्पादन में वृद्धि करेगा बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर रहेगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना, और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।कृषि विभाग के रूड़की प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया की “सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न प्रजातियों का बीज मुहैया कराया है।
ये बीज ना केवल पैदावार बढ़ाएंगे, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि करेंगे। उन्होंने स्वस्थ बीज, उचित उर्वरक, और आधुनिक तकनीक पर जोर दिया है। रूड़की के 10 हज़ार से अधिक किसानों को इस पहल से लाभ मिलेगा।”
इस अवसर पर पनियाला न्याय पंचायत प्रभारी राजकुमार ने बताया की एक आधार कार्ड पर मुनासिब दरों पर गेहूं का बीज किसानो को दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर किसान को सुलभ और सस्ती तकनीक मिले। महिलाओं और छोटे किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।”
DBW 327उच्च उत्पादन (55-60 क्विंटल/हेक्टेयर), रोग प्रतिरोधी।
DBW 343: जंग प्रतिरोधी, दानेदार गेहूं।
DBW 303: सूखा सहिष्णु, कम पानी में बेहतर फसल, जबकि
DBW 222:तेजी से पकने वाली और मसूर PL11 उच्च प्रोटीन, पोषण से भरपूर वाला बीज हैं।
इस अवसर पर ललित कुमार, बसंतलाल, संजीव, रविंद्र कुमार एवं कृषि विभाग केसभी कर्मचारी उपस्थित रहे।।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी