Jan Mudde

No.1 news portal of India

धामी सरकार – चली गरीब के द्वार,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के प्रयास से सफल हो रहे बहुउद्देशीय शिविर, जहाज़गढ़, कादरपुर और सरठेड़ी में लगाए गए शिविर में पहुंचे बड़ी संख्या में लोग।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखण्ड समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं ब्लॉक भगवानपुर के 3 गांवो में आज बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर के दौरान बड़ी संख्या में शिकायत प्राप्त हुई।-

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

इनमें कई समस्या एक जैसी थी जहाज़गढ़ में 34 शिकायत जबकि सरठेड़ी में काफी समस्याओं का समाधान मौक़े पर कर दिया गया। जहाज़गढ़ में वृद्ध पेंशन और राशन कार्ड की शिकायत प्राप्त हुई। जबकि कादरपुर गांव में नलकूप सड़कों और सी सी रोड़ के साथ साथ राशनकार्ड की समस्याएँ सामने आई जिनमें अधिकांश का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय व शासन को प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में कादरपुर के राजकुमार कसाना पूर्व क़ृषि मंडी अध्यक्ष, मनोज कुमार पूर्व मण्डल अध्यक्ष, सागर सिंह, दिलीप चौधरी, बिजेंद्र सिंह,, रविन्द्र चौपड़ा, आशु चौधरी, गौरव चौधरी, विकास कसाना, रणविजय सिंह, राघव सिंह, रविन्द्र सिंह, बिजेंद्र,मनोज कसाना प्रिंस कसाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369