आरिफ नियाज़ी।
धामी सरकार चली गरीब के द्वार,बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर ज्वालापुर के हज़ारा ग्रंट गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” में सभी विभागों के कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस शिविर के दौरान कुल 55 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें अधिकांश का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया।
इस अवसर पर समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा है। देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
उन्होंने कहा की शिविर में सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर ग्रामीण भाग ले रहे है ग्रामीण अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे है।
आज के शिविर में कई समस्या एक जैसी थी समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।
शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।