आरिफ नियाज़ी।
रूड़की इनायत सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दानिश गौड़ ने सभी देश और प्रदेश वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।
इस दौरान उन्होंने इनायत सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की जानकारी देते हुए बताया की उनके ट्रस्ट ने बेहद कम समय में नए आयाम स्थापित किये हैं ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जाता है।
दानिश ने बताया की अभी तक वह हज़ारों बेसहारा और गरीब लोगों की सेवा कर चुके है आने वाले समय में ग्रामीण महिलाओं को स्वालम्बी और रोज़गार से जोड़ा जाएगा ताकि महिलाएं खुद का रोज़गार स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया की उत्तराखण्ड के थराली में आई आपदा में लगभग आठ हज़ार लोगों तक इनायत वेलफेयर ट्रस्ट ने राहत सामग्री भेजी थी लगातार ट्रस्ट की टीम समाज के दीन दुःखियों की मदद के लिए आगे आती रही है। उन्होंने बताया की सरकारी स्कूलों में ट्रस्ट के द्वारा लगभग पचास हज़ार छात्र छात्राओं को पेन्सिल बॉक्स, पानी की बोतले और अन्य सामग्री वितरित की जा चुकी है। हाल ही में आगामी 15 नवम्बर से दस हज़ार महिलाओं को गरम कपडे, कोट और अच्छे जूते ट्रस्ट द्वारा वितरित किये जाएंगे। उन्होंने बताया की ट्रस्ट की टीम लगातार ग्रामीण महिलाओं और गरीब लोगों की मदद के लिए कार्य कर रहा है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।