Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना: “सरकार चली गरीब के द्वार कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, मौक़े पर किया समाधान।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड सरकार द्वारा “सरकार चली गरीब के द्वार” कार्यक्रम के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

आज ब्लॉक नारसन के 3 गांवों में आयोजित इस शिविर में कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें ठसका से 28, उदलहेड़ी से 12 और कुमराडा से 25 शिकायतें शामिल थीं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था।
शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ों की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इनमें कई समस्याएं एक जैसी थीं, जिन्हें शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा हल किया गया। कुछ समस्याएं जिला स्तर की थीं, जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित किया जायेगा।

इस अवसर पर समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि उनका प्रयास है की राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा – की शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।शिविर में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे।

गौरतलब है की उत्तराखंड सरकार की “सरकार चली गरीब के द्वार” योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत आयोजित शिविरों में लोगों को अपनी समस्याएं बताने का अवसर मिल रहा है और उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और उनका जीवन स्तर सुधरेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369