Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की की नवीन कृषि मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने उमड़ी किसानों की भीड़, क़ृषि मंडी का सभी स्टॉफ रहा मौजूद।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’, ‘दलहन मिशन’ और अन्य योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

यह कार्यक्रम राजधानी दिल्ली से सीधा प्रसारित किया गया, जिसे जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंड मुख्यालयों, कृषि मंडी समितियों और अन्य स्थानों पर वर्चुअल रूप से दिखाया गया।

नवीन कृषि मंडी समिति, रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जन जुटे। कार्यक्रम में मंडी समिति के सचिव पंकज राज शाह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सिंह सैनी, नगर निगम की मेयर अनिता अग्रवाल तथा उनके पति ललित मोहन अग्रवाल, मंडी समिति के कर्मचारी और अनेक किसान उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित योजनाओं का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना है। इन योजनाओं के अंतर्गत मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर कार्य किया जाएगा:

फसल विविधीकरण: किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना।

 

सिंचाई और भंडारण: खेतों तक सिंचाई की सुविधा पहुँचाना और फसलों के भंडारण की क्षमता में सुधार करना।

ऋण सुलभता: किसानों को अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कृषि ऋण सुलभ कराना जल प्रबंधन और फसल चक्र जैसे उपायों के माध्यम से सतत कृषि को बढ़ावा देना।

इस कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और योजनाओं के प्रति आशा व्यक्त की कि इससे कृषि क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे और उनकी आय में वृद्धि हो सके।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369