आरिफ़ नियाज़ी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ कादरी ने कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरिफ कादरी ने विधायक को क्षेत्र का ‘बड़ा भू-माफिया’ बताते हुए उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है। नेहरू स्टेडियम के पास आयोजित प्रेस वार्ता में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ कादरी ने पिरान कलियर के कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद पर गंभीर आरोप लगाए।
आरिफ कादरी ने कहा कि विधायक ने अपने कार्यकाल में उन्हीं इलाकों में सड़कें बनवाईं जहां उनकी खुद की जमीन थी जिससे उनकी संपत्ति के दाम बढ़ते गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि गुलाब नगर के पास वक्फ बोर्ड की दरगाह और मस्जिद की जमीन पर भी विधायक ने कब्जा किया है।कुछ दिन पहले आरिफ कादरी पर विधायक के पुत्र सलमान अहमद द्वारा कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके जवाब में सलमान अहमद ने भी कादरी पर कई आरोप लगाए थे। आज कादरी ने पलटवार करते हुए विधायक परिवार पर राजनीतिक रंजिश का आरोप लगाया है। कादरी का कहना है कि उन्होंने एनडीए गठबंधन के तहत दरगाह साबिर पाक के मेले के दौरान एनडीए के शुभकामना पोस्टर लगाए थे जिससे कांग्रेस विधायक का परिवार उनसे नाराज है। प्रेस वार्ता में गुलाब नगर मस्जिद के देखरेखकर्ता समीर भी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।