आरिफ नियाज़ी।
मगलौर के नारसन स्थित एक स्टील फैक्ट्री में स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है एस एस ओ अकरम अली के बाद ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारियो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा निगम के तीन बड़े अधिकारियो पर निलंबन की कार्यवाही की है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का कार्यभार संभाल रहे लंढोरा एस डी ओ गुलशन बुलानी, एस डी ओ मंगलौर अभिनव सैनी, अवर अभियंता अभिषेक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है निलंबन की इस कार्यवाही से ऊर्जा निगम में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है की नारसन चौकी पुलिस ने मंगलवार को स्मार्ट मीटर मे छेड़छाड़ करने वाले एक गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिनमें ऊर्जा निगम का एस एस ओ टी जी 2 मोहम्मद अकरम भी शामिल था। पुलिस ने तत्काल ही इसकी सुचना ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारीयों को दीं थी जिससे विभाग मे हड़कंप मच गया था। आनन फानन मे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंतताओं की पूरी टीम मौक़े पर पहुंची थी और जांच मे जुट गई थी। टीम की जांच के बाद कम्पनी में लगे स्मार्ट मीटर में खामियां उजागर होने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियो ने तत्काल प्रभाव से संविदा कर्मचारी अकरम अली की सेवाएं समाप्त करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। देर शाम तक चली जांच के बाद देहरादून में बैठे ऊर्जा निगम के डायरेक्टर मदन लाल आर्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एस डी ओ अभिनव सैनी को हल्द्वानी जबकि अधिशासी अभियंता गुलशन बुलानी को रुद्रपुर कार्यालय में अटैच कर दिया है। वहीं अवर अभियंता अभिषेक को भी निलंबित किया गया है।फिलहाल विभागीय अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए है। फिलहाल इस मामले से ऊर्जा निगम की बेहद फजीहत हुई है। एक तरफ जहाँ किसान यूनियन लगातार स्मार्ट मीटर को लेकर इसका विरोध करती रही है वहीं अब स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियो की परेशानी बढ़ गई है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।