आरिफ नियाज़ी
रूड़की के लंढोरा स्थित कोल्हू स्वामियों पर नगर पंचायत ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो नगर पंचायत की सख़्ती के बावजूद अब गन्ना कोल्हू स्वामी प्रतिबंधित प्लास्टिक और अन्य कचरे का प्रयोग गन्ना कोल्हू पर नहीं कर सकेंगे। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ नसीम अहमद इस बाबत काफी सख्त नज़र आ रहे है। उन्होंने दो टूक कर दिया है की लंढोरा कस्बे को एक क्लींन, ग्रीन और एक मॉडल क़स्बा बनाना है इसलिए कस्बे की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसी भी गन्ना कोल्हू पर अब प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इस बाबत उन्होंने रूड़की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राजेंद्र सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें उन्होंने साफ किया है की कस्बे में कुछ कोल्हू स्वामी प्लास्टिक, कपडे, गन्दा रेकसीन आदि का प्रयोग कर रहे है जिसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड रहा है यहाँ तक की लोगों के कपडे तक काले हो रहे हैं लेकिन कोल्हू स्वामियों की दबंगई जारी है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हाल ही में प्रशासन द्वारा एक कोल्हू पर सील की कार्यवाही को जहाँ उन्होंने बताया तो वहीं उन्होंने कहा की इस तरह के कार्यो से कस्बे की बदनामी भी होती है इस तरह के कार्यो से गन्ना कोल्हू स्वामियों को बचना होगा। वहीं प्रदूषण अधिकारी ने भी चेयरमैन डॉ नसीम अहमद को भरोसा दिलाया की भविष्य में कोई भी शिकायत उन्हें मिलती है तो उस कोल्हू स्वामी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।