आरिफ नियाज़ी।
रूड़की वासियों को अब गुड़ से बनी स्वादिष्ट चाय के लिए इधर उधर घूमना नहीं पड़ेगा। रामपुर चुंगी पर श्री गोंदा महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध गुड़ से बनी ज़ायकेदार चाय अब रामपुर चुंगी पर उपलब्ध रहेगी।
श्री गोंदा महाराष्ट्र की चाय उपसरपंच की फ्रेंचायजी अब रूड़की के रामपुर में खुल चुकी है। आज शाम रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ़्ती सलीम और अन्य उल्लेमाओं द्वारा देश और दुनिया में अमन सलामती की दुआएं कराई गई वहीं चाय की फ्रैंचायजी की बरकत के लिए भी विशेष दुआएं कराई गई।रामपुर चुंगी पर उपसरपंच चाय का शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जिसने भी उपसरपंच की चाय का स्वाद लिया वह यही कहता नज़र आया वाह क्या चाय है। चाय के अलग अलग फ्लेवर भी है जिस फलेवर में चाय की डिमांड की जायेगी उसी फ्लेवर में ग्राहकों के लिए चाय उपलब्ध रहेगी। ख़ास बात यह है की चाय की बनाने वाली तमाम सामग्री महाराष्ट्र हैड ऑफिस से ही सप्लाई होंगी। ख़ास बात यह है की रूड़की रामपुर में अपनी तरह की यह अलग तरह की चाय है हालांकि कम्पनी द्वारा उत्तराखण्ड के देहरादून, काशीपुर, हल्द्वानी, जवालापुर आदि शहरों के साथ साथ अब रूड़की शहर के लोगो को बिना कैमिकल की और स्वादिष्ट चाय पीने का मौका दिया है।
उपसरपंच चाय महाराष्ट्र कम्पनी के रूड़की पहुंचे प्रभारी वासिफ सिद्दीकी ने बताया की एक बार चाय का स्वाद लेने के बाद ग्राहक बार बार इस चाय की डिमांड करेंगे ।इतना ही नहीं चाय के बेहद मुनासिब रेट रखे गए है जिसे आम आदमी भी आसानी के साथ वहन कर सकता है हालांकि चाय सभी को कुल्हड़ में मिलेगी चाय पीने के बाद उनकी पूरी गारंटी है की चाय सभी को बेहद पसंद आएगी। इस मौक़े पर दुकान स्वामी इंतज़ार अंसारी, जुनैद, नदीम, वसीम, मास्टर साहब, दीनमोहम्मद मस्जिद के इमाम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला की इंटर की छात्रा ने प्रदेश में 25 वां स्थान किया प्राप्त, स्कूल प्रबंधन और छात्रा के परिजनों में ख़ुशी का माहौल।
मंगलौर की दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज की छात्रा आरजू ने इंटरमीडियेट में प्रदेश में 21वां स्थान किया प्राप्त, स्कूल प्रबंधन से लेकर परिवार में भारी उत्साह।
मंगलौर नगर पालिका में मोहल्ले के नाम बदले जाने ने पकड़ा राजनैतिक तूल, राज्य मंत्री के साथ सैंकड़ो लोगों ने पालिका का किया घेराव।