Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में पेयजल से जुडी समस्याएँ अधिक, राशन कार्ड धारकों के लिए चलेगा सत्त्यापन अभियान, फ़र्ज़ी कार्ड वाले पर होंगी सख्त कार्यवाही

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की खंड विकास कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में जहाँ सभी विभागो के अधिकारी प्रमुखता से पहुंचे वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की संख्या बेहद कम रही।

इस बैठक में पेयजल से जुडी सबसे अधिक समस्याएं आई जिसके लिए पेयजल विभाग और जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गभीरता से सुना।

मेहवड़ कला और अकबरपुर फाज़िलपुर में पानी की टंकी में दूषित पानी की शिकायत आई जिसके लिए विभाग द्वारा टीम को मौक़े पर भेजा गया। हैण्डपम्प खराब और टूटी सड़कों की शिकायत को अधिकारियो ने गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।पुहांना क्षेत्र में पशुओं में बिमारी को लेकर पशु पालन विभाग के अधिकारियो ने बताया की कोई खतरनाक और डरने वाली बिमारी नहीं है बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है।

खाद्य पूर्ती विभाग में राशन कार्ड की समस्या सामने आने पर मंच पर मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने फ़र्ज़ी बनाये गए राशन कार्ड की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खाद्य पूर्ती अधिकारी एम एस रावत को निर्देश दिए की राशन कार्ड के सत्यापन में तेज़ी लाएं और जो भी राशन कार्ड अवैध है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए। इस मौक़े पर ब्लॉक प्रमुख राव लुबना ने कहा की बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानो ने जो समस्याएँ रखी है अधिकारी गंभीरता से ले और उनका समाधान करें गांव गांव का विकास कराना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है भारी बरसात में जो नाले सड़कें आदि टूटे हैं उन्हें आपदा से तत्काल ठीक कराएं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुमन दत्ताल कोटियाल, कनिष्ठ प्रमुख दिलीप कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश के साथ साथ लोकनिर्माण विभाग, ऊर्जा निगम, पशु पालन, पेयजल, जल संस्थान, आदि सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369