Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के ओम बायो साइंस ऐंड फार्मा कॉलेज में प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर लगाया गया रक्तदान शिविर, नई जिला कार्यकारणी का भी हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की ओम बायोसाइंस ऐंड फार्मा कॉलेज में देर शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को सेवा पख़वाड़े के रूप में मनाया गया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी द्वारा कॉलेज में जहाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था तो वहीं भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का फूल मालाओं और शॉल देकर स्वगत भी किया गया।

इस अवसर पर कलियर विधानसभा के सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस मौक़े पर भाजपा के जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा की भाजपा को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह अथवा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने की परंपरा देशभर में समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को नई दिशा प्रदान करती है।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है और भाजपा को मज़बूत करना ही सभी कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी ने कहा की देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी देशो में नई पहचान दिलाई है आज हमें सभी को राष्ट्र को मज़बूत करने की प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री से मिलती है आज भारत ने नए आयाम स्थापित किये हैं हमें प्रधानमंत्री का जन्म दिन सेवा पखवाडे के रूप में मनाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह और भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने अपने विचार रखते हुए कहा की आज पूरा देश प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सेवा पखवाडे के रूप में मना रहा है देश के प्रधानमंत्री के योगदान को यह देश कभी भूल नहीं पायेगा यह देश विकसित भारत की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की भारत को एक मज़बूत राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने सभी वर्गों और धर्मो के लोगो को योजनाओ का लाभ देने की कोशिश की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंतजलि सुरेश सैनी, पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, चौधरी भीम सिंह, जिला महामंत्री सागर गोयल, पूर्व पार्षद आदित्तय रोड़,इमली खेड़ा मंडल अध्यक्ष गौरव मोहन सैनी,सुभाष नगर से मंडल अध्यक्ष संदीप पूरी, महामंत्री सतेंद्र सैनी, पंकज सैनी, राजीव धीमान, उमेश धीमान, मुकेश रोड़, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369