आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने समावेशी राजनीति की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मुस्लिम समाज के गाडा बिरादरी को महत्वपूर्ण सम्मान दिया है पार्टी ने रुड़की के लाठर देवा शेख निवासी अनीस गौड़ को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस कदम को आगामी चुनावों से पहले अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर गाडा बिरादरी, को पार्टी से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
अनीस गौड़ जो लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं, अपनी सामाजिक गतिविधियों और गाडा बिरादरी के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी आलाकमान द्वारा एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य में अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करना है!
इस अवसर पर, प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा की भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है हमें विश्वास है कि अल्पसंख्यक मोर्चा और मजबूत होगा और समुदाय के लोग पार्टी की नीतियों से और अधिक जुड़ेंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।