आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड सरकार प्राथमिक शिक्षा को लेकर भले ही लाख दावे करें लेकिन हकीकत कुछ और ही है आलम यह है की रूड़की के भंगेड़ी गांव मे स्थित प्राथमिक विधालय नंबर एक में दो अध्यापिकाओं का विवाद इतना बढ़ा की मौक़े पर अफरातफरी मच गई।
हंगामा बढ़ने पर स्कूली बच्चे भी स्कूल से बैग लेकर निकल गए। हंगामे की सुचना मिलते ही मौक़े पर ग्राम प्रधान समेत सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण भी स्कूल में पहुँच गए जहाँ जमकर हंगामा बढ़ा। खबर मिलते ही रूड़की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ब्लॉक मंत्री पंकज बिशनोई, बी आर सी नरेश राजा, सी आर सी रोहताश सैनीअरुण शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली मौक़े पर पहुँच गए और दोनों अध्यापिकाओं के साथ एक कमरे में बैठक की।
जिसके बाद घंटो चली बैठक में भी कोई निर्णय नहीं हो सका फिलहाल स्कूल में छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
दरअसल प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका जयंती ठाकुर पिछले लम्बे समय से स्कूल में कार्यरत है कुछ समय पहले ही सहायक अध्यापिका अमरीन की स्कूल में तैनाती हुई है जिसके चलते दोनों अध्यापिकाओं में अक्सर तनाव रहता है और मामूली बात को लेकर भी दोनों में नोकझोंक होना आम बात है। प्राथमिक स्कूल में दोनों के बीच तनाव रहने से बच्चों की पढ़ाई बहुत प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है की स्कूल में एम डी एम भी नहीं बनाया जाता जिसे भोजन माता अपने घर पर तैयार करती है गरम गरम भोजन लेकर बच्चे स्कूल लेकर आते है कभी भी कुकर बच्चों के ऊपर गिर जाए तो उसकी ज़िम्मेदारी किसकी है।फिलहाल प्रभारी शिक्षा अधिकारी श्री शुक्ला का कहना है की पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जल्द ही दोनों शिक्षकाओं से जानकारी ली जायेगी।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।