आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस अभी तक भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है जिसके चलते पीड़ित परिवार पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की लगातार गुहार लगा रहा है इतना ही नही दुष्कर्ण पीड़िता का स्कूल बैग भी आरोपियों के कब्ज़े में है जिसके चलते छात्रा स्कूल भी नही जा पा रही है छात्रा का आरोप है की उसके स्कूल बैग में ज़रूरी दस्तावेज़ के साथ साथ स्कूल की टीसी भी थी लेकिन बेग ना होने के चलते छात्रा स्कूल भी नही जा पा रही है ।
दरअसल लगभग एक साल पहले आरोपी माजिद ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया जिसके बाद वो वीडियो वायरल की धमकी देकर छात्रा का लगातार शौषण करता रहा । आरोपियों ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर अब भी पीड़िता के परिवार को धमकाने का काम कर रहा है और केस वापस लेने को धमकी दी जा रही है पीड़ित छात्रा के मुताबिक माजीद उसके दूर का रिश्तेदार है जिसका उसके घर मे आना जाना था जब वह स्कूल जा रही थी इसी दोरान वो दबाव बनाकर एक होटल में ले गया जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बना लिया वीडियो बनाने के बाद लगातार वायरल करने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम देता रह। बीती 4 अगस्त को भी उसके साथ रेप किया गया पीड़ित के पिता जब्बार ने एसपी देहात से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है उनका कहना है जांच निष्पक्ष होगी तो उनकी दोनो बेटियों को इंसाफ मिल पायेगा नही तो दर दर की ठोकरे खाने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा। दोनो छात्राओं ने माजिद के दोस्तो पर भी छेड़खानी और अश्लीलता के आरोप लगाये है वही इस बाबत एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि पोक्सो एक्ट के तहत आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है पुलिस गहनता से पूरी जांच करने में जुटी है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।