आरिफ नियाज़ी
रूड़की प्रजापति जन कल्याण मंच द्वारा आज प्रजापति समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को डी ए वी डिग्री कॉलेज परिसर में मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम मेयर अनिता अग्रवाल उनके पति ललित मोहन अग्रवाल भी पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने कहा की प्रजापति समाज के बच्चे आज पढ़लिखकर देश की सेवा में जुटे है
प्रजापति समाज का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है इस समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति और परम्पराओं को नहीं छोड़ा आज भी माटी के बर्तन हर घर की शान बने हुए है। उन्होंने कहा की वह भी अब माटी के अधिकांश बर्तनो का प्रयोग करते है। ललित मोहन अग्रवाल ने कहा की प्रदेश सरकार प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही है प्रजापति समाज को भाजपा ने सम्मान देने का काम किया है यही कारण है की प्रजापति समाज ने अब तय कर लिया है की वह भाजपा के साथ रहेंगे।
इस मौक़े पर पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता अंकित आर्य ने कहा की इस देश और प्रदेश के विकास में प्रजापति समाज का महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने कहा की प्रजापति समाज के बच्चों को कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करनी चाहिए ताकि जब वह किसी पद पर पहुंचे तो अपने समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा की वह समाज के साथ है और समाज को आगे बढ़ाने में उनका पूरा सहयोग रहेगा जब भी किसी बच्चे को उनकी आवश्यकता पड़े वह उसके साथ खड़ा मिलेंगे और उसकी मदद करेंगे।
अंकित आर्य ने कहा की प्रजापति समाज को प्रदेश सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है शोभाराम प्रजापति को माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाकर राज्य मंत्री का दर्जा दिया है वह भाजपा सरकार के बेहद आभारी रहेंगे।
इस मौक़े पर सैंकड़ो प्रतिभावान बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर प्रजापति समाज के अध्यक्ष सुन्दर लाल प्रजापति, संजय प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति, अमित प्रजापति, समेत सैंकड़ो की संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे।





More Stories
महाराष्ट्र की घटना के बाद उत्तराखंड एफ डी ए अलर्ट, रुड़की क़ृषि मंडी में निरिक्षण से मचा हड़कंप।
दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के हज यात्रियों को दी गई विदाई, हाजी खतीब अहमद और विधायक फुरकान अहमद ने की मुलाक़ात।
शानदार विदाई,सिंचाई अनुसंधान संस्थान के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र गुप्ता हुए सेवानिवृत्त।