आरिफ नियाज़ी ।
चीन मे चल रहे SCO सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री 7 साल बाद चीन पहुँचे। जहा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। SCO सम्मेलन में तीन महाशक्तियों का मिलन हुआ। जिसमे भारत चीन और रूस एक साथ एक मंच पर एक साथ दिखे। यह मिलन एशियाई देशो के लिए बहुत महत्वपूर्ण मिलन के लिए देखा जा रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है कि जितनी उम्मीद हमे चीन से थी वह उससे आगे बढ़कर भारत के साथ चलने को आगे आया हैं। SCO सम्मेलन मे भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सामने बड़ी खरी खरी सुनाई। और उन्होंने कहा कि आतंकबाद किसी भी रंग और किसी भी रूप मे हमे स्वीकार नही हैं जो लोग पहलगाम हमले के जिम्मेदार है उनकी निंदा होनी चाहिए। जो लोग पहलगाम हमलो के आरोपी के साथ खड़े थे वो भी हमारे गुनहगार है। मोदी जी ने आगे कहा की पहलगाम हमला हमारे देश की अस्मिता पर हमला था जो हमें स्वीकार नहीं होगा। अब समय आ गया है SCO के सभी देश आतंकवाद की आलोचना करें और आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होकर खड़े हो। प्रधानमंत्री बोलते रहे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सुनते रहे इसके बाद शाहजहाँ घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमे पहलगाम हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की गयी जिस पर सभी देशो ने हस्ताक्षर किये। भारत की यह एक कूटनीतिक जीत है। भारत मे अगले वर्ष होने वाले BRICS सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जो चीन ने स्वीकार कर लिया है। आज विश्व मे तीन महाशक्तियां रूस भारत और चीन एक साथ एक मंच पर आयी है यह अमेरिका के राष्ट्रपति की गलत नीतियों के कारण हुआ है। अमेरिका ने भारत पर पचास प्रतिशत का टैरीफ लगाया है इसलिए भारत को अपने देश हित मे व्यापार के लिए अन्य विकल्प खोजने होंगे जिससे भारत पर अमेरिका के टैरीफ का कोई प्रभाव ना पड़े। अमेरिका भारत पर लगातार यह इल्जाम लगा रहा है की रूस और युक्रेन का युद्ध भारत की वजह से हो रहा है जबकि सच्चाई यह है की यदि अमेरिका युक्रेन को हथियार और आर्थिक मदद देनी बंद करदे तो यह युद्ध रुक सकता है अन्यथा रूस को भी अपने देश की सुरक्षा करने का पूरा हक़ है। आज चीन मे पुतिन और प्रधानमंत्री की मुलाक़ात हुई। प्रधानमंत्री को पुतिन ने अपनी कार मे बैठा लिया और कार को रोक कर लगभग 30 मिनट तक उनसे बात की। पुतिन ने साफ तौर पर कहा है की भारत हमारा अहम् साझेदार है और हम हमेशा भारत के साथ खड़े है। मोदी जी ने भारत के 140 करोड़ भारतवासी आपके भारत आगमन की प्रतीक्षा कर रहे है। पुतिन ने कहा की बाकि सभी मुद्दों पर मै भारत मे आकर विस्तार से बात करेंगे। पुतिन दिसंबर मे भारत आ सकते है। मोदी जी SCO के सफल आयोजन के लिए चीन के राष्ट्रपति को बधाई दी पुतिन ने कहा है की भारत हमेशा आतंकवाद का शिकार रहा है और हम हमेशा भारत के साथ आतंकवाद की लड़ाई मे खड़े है। SCO के सभी देशो ने पहलगाम हमले के लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया जो भारत के लिए इस सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।