आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौक़े पर इस साल भी अंजुमन ग़ुलामाने मुस्तफ़ा सोसाइटी द्वारा रामपुर रोड स्थित उमर एन्क्लेव में आज इंसानी ख़िदमत के लिए रक्त दान शिविर लगाया गया। इस मौक़े पर चालीस यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ।
इस मौक़े पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंवर शाहिद ने बताया की रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख़—इस साल 5 सितम्बर—वह मुबारक दिन है जब सारे आलम के लिए रहमत बनकर हुज़ूर-ए-अकरम, हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा तशरीफ़ लाए। वही जिनकी सीरत इंसाफ़, रहम, सच्चाई और ख़ुलूस का मुकम्मल पैग़ाम है; जिनकी तालीमात ने गुलामों को आज़ादी, कमज़ोरों को सहारा और समाज को न्याय की राह दी। उनके दरूदो-सलाम से महकती महफ़िलें सिर्फ़ जश्न नहीं—इंसानियत, शफ़क़त और अमन के उसूलों का ताज़ा अहद हैं। उन्होंने बताया की कार्यक्रमों का आयोजन का आग़ाज़ रक़्तदान से हुआ है।ज़िन्दगियाँ बचाने की इस नेकी से बेहतर नेकी और क्या हो सकती है ! नौजवानों और तमाम शहरियों से दान की अपील की गई थी अभी रक्तदान जारी है पचास यूनिट से अधिक रक्तदान होगा ऐसी उन्हें आशा है
ताकि मुसीबत की घड़ी में किसी का इलाज रुक न जाए।
कल फल वितरण (मरीज़ों और तीमारदारों के लिए): अंजुमन के वालंटियर्स शहर के अस्पतालों में मरीज़ों और उनके परिजनों को फल बाँटेंगे।इस मौक़े पर कुंवर शाहिद ने कहा की उनकी सोसाएटी इस मौक़े पर कई तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसके चलते कल सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।





More Stories
उत्तराखंड हमारा परिवार है दूरियां मिटाने आया हूँ -जयंत चौधरी।
महाराष्ट्र की घटना के बाद उत्तराखंड एफ डी ए अलर्ट, रुड़की क़ृषि मंडी में निरिक्षण से मचा हड़कंप।
दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के हज यात्रियों को दी गई विदाई, हाजी खतीब अहमद और विधायक फुरकान अहमद ने की मुलाक़ात।