आरिफ नियाज़ी।
द इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून राजावाला में आयोजित आषू भाषण प्रतियोगिता एवं आषू निबंध लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत 40 विभिन्न राज्यों के विद्यालयों ने पंजीकरण कराया ,यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की
गई जिसमें पंजाब ,हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि वीभिन्न राज्यों के विद्यालय से आए हुए विभिन्न विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसके अंतर्गत ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर रूडकी की कक्षा 12 की छात्रा जीनत मसरूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरास्कर स्वरूप उसे 51000 की धनराशि प्रमाण पत्र और वैजयंती से सम्मानित किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर की कक्षा 11 की छात्रा अंजली सकसेना ने प्रतिभाग किया।जिसमें उसने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके अन्तर्गत 25000 नगद, प्रमाण पत्र एव वैजयंती से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियों की उचित तैयारी विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती गुंजन त्यागी के द्वारा कराई गई ।विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माला चौहान एवं प्रबंधक महोदय अशोक चौहान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।