आरिफ नियाज़ी।
रुड़की पुलिस बादामशो पर भारी पडती नज़र आ रही है बदमाश कोई भी हो पुलिस की नज़रो से बच नहीं सकता यही कारण है की देर रात सिविल लाइंस पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब कोतवाली सिविल लाइन पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर रुकने के बजाय भागने लगे और अचानक पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए पीछा शुरू किया। गंगनहर की पटरी पर बाइक फिसलने से दोनों बदमाश गिर पड़े। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी चेतावनी देते हुए जवाबी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश बादल घायल हो गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान बादल निवासी चौंधा हेड़ी, थाना देवबंद जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि एक दिन पहले उसने अपने साथी ऋतिक के साथ मिलकर रुड़की की पीर बाबा कॉलोनी के पास से एक महिला की चेन छीनी थी। यही नहीं, दोनों किसी अन्य वारदात की तलाश में घूम रहे थे कि पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए।
घायल बदमाश को पुलिस ने तुरंत अस्पताल भिजवाया। वहीं फरार साथी ऋतिक की तलाश में इलाके में कांबिंग और सघन चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सर्च ऑपरेशन में कई थानों की पुलिस टीम को भी लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर फरार बदमाश को पकड़ा जाएगा।
वहीं एसपी देहात शेखर सुयाल ने कहा
“पुलिस पर गोली चलाना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है, जबकि फरार अपराधी की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर कांबिंग चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।”





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।