आरिफ नियाज़ी।
गैरसैंण में सत्र के पहले दिन ही खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा दो बड़े अहम प्रस्ताव सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को देने का काम किया गया है जिस पर सीएम ने अपनी मोहर लगाने का काम कर दिया
खानपुर विधानसभा और लक्सर विधानसभा वासियों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर है जिसमें खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश कुमार के द्वारा जहां अपनी विधानसभा को बड़ा तोहफा देने की तैयारी की गयी साथ ही निकटवर्ती विधानसभा लक्सर को भी बड़ा तोहफा देने की तैयारी की है उमेश कुमार के दुवारा लक्सर रेलवे जंक्शन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के न रुके जाने अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बतायी है और जल्द लक्सर ट्रेनों में बाईपास बनने से पहले जिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज लक्सर में था उन्हें पुनः शुरू करने की मांग उठाई गई है जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही इन ट्रेनों का संचालन लक्सर जंक्शन से कराने का आश्वासन दिया है ,
तो वही भारी बारिश से लक्सर और खानपुर में आए बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दोनों क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग एक पत्र के माध्यम से कानपुर विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है विधायक उमेश कुमार ने अपने पत्र से मुख्यमंत्री को अवगत कराया की हर वर्ष भारी बारिश के कारण खानपुर विधानसभा और लक्सर विधानसभा में किसान और आम जनजीवन प्रभावित होता है और प्रतिवर्ष भारी नुकसान यहां के जनमानस को उठाना पड़ता है इसलिए इन दोनों विधानसभा को आपदा ग्रस्त घोषित किया जाए।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।