Jan Mudde

No.1 news portal of India

जल्द मिलेगी कृष्णानगर के लोगों को जलभराव से मुक्ति, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और प्रशासनिक अधिकारियो की टीम ने किया निरिक्षण, लोगों में भारी रोष

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के कृष्णानगर मे जलभराव की स्थिति से हालात बेहद ख़राब हैं आलम यह है की गली नंबर 10,11,और 12 मे गंदा पानी जमा होने से लोगों का घर से बाहर निकलना और भी दुभर हो गया है। संघ नेताओं की सुचना मिलने पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, उनकी पत्नी बैजन्ति माला आनन फानन में सुबह सवेरे ही मौक़े पर पहुंचे जहाँ उन्होंने लोगों को आशवस्त किया की जल्द ही जलभराव का समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मौक़े पर ही जॉइंट मजिस्ट्रेट, नगर निगम और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारीयों को भी बुला लिया। इस दौरान जलभराव की स्थिति से लोग इतने गुस्से मे थे की उन्होंने तहसील प्रशासन की टीम को जमकर खरी खोटी भी सुनाई।इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की कृष्णा नगर की जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो चुके है जिसके लिए उन्होंने अधिकारियो की टीम को मौक़े पर बुलाकर स्थालीय निरिक्षण कराया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने भी इस क्षेत्र के जलभराव की समस्या को प्राथमिकता दी है बरसात के बाद जल्द ही उस पर भी काम शुरू हो जाएगा। देशराज ने कहा की फिलहाल स्थाई समाधान के लिए तहसील प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है जल्द ही लोगो को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम रूड़की के अधिकारियो ने भी जलभराव को लेकर गंभीरता दिखाई है। वहीं जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा की तहसील प्रशासन गंदा पानी निकालने के लिए जल्द से जल्द कदम उठा रहा है इसके लिए सभी टीमों को लगाया गया है लोगो को किसी भी सूरत मे परेशान नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा की तहसील प्रशासन की सबसे पहले प्राथमिकता गंदे पानी को बाहर निकालने की है। आज जिन गलियों मे गंदा पानी जमा है उसे पाम्पिंग सैट लगाकर बाहर निकाला जा रहा है। बाकी कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा जॉइंट मजिस्ट्रेट और राज्य मंत्री को अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिनका समाधान जल्द कराने का अधिकारियो और राज्य मंत्री ने आश्वासन भी दिया। इस मौके भाजपा नेत्री बैजन्ति माला, नगर निगम से एस पी गुप्ता, लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपा, अवर अभियंता अतुल राणा, धनी राम सैनी, पंकज राजपूत,पार्षद सरिता सैनी,मेघराज सैनी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369