आरिफ नियाज़ी।
रूड़की निवासी डॉ तंज़ीम अली आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्हें सरकार ने जो भी आज तक ज़िम्मेदारी सोंपी उस पर वह खरा उतरते रहे यही कारण है की तंज़ीम अली जिस पद पर भी रहे उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी को बेहतर तरीके से अंजाम दिया । डॉ तंज़ीम अली की ज़िन्दगी का सफर बड़ा संघर्ष वाला रहा है उन्हें यहाँ तक पहुँचने मे काफी मेहनत करनी पड़ी। आज बेहतर कार्य करने और सरकार की योजनाओ को अच्छे तरीके से पहुँचाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ तंज़ीम अली को दूसरी बार सम्मानित किया है। गौरतलब है की अब से पहले बीती 8 जनवरी 2025 को भी डाटा सैंटर मे साइबर आपदा को प्रभावी रूप से संभालने और उनकी भूमिका काफी अहम् और ज़िम्मेदारी वाली रहने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित कर चुके है। दरअसल डॉ तंज़ीम अली सुचना प्रोधोगिकी विकास अभिकरण मे वित्त नियंत्रक के पद पर कार्यरत है। उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष डाटा सैंटर पर हुए साइबर हमले के पशचात सरकार की विभिन्न योजनाओ को राष्ट्रीय पटल पर लाने तथा समय समय पर सरकार की योजनाओ को सही तरीके से जानकारी देने पर उन्हें सरकार ने यह इनाम दिया है। डॉ तंज़ीम अली को देहरादून मे एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया जहां उन्हें सी एम द्वारा एक प्रशस्त्री पत्र भी दिया गया।डॉ तंज़ीम अली के सम्मानित होने पर रूड़की की जनता ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी एम से सम्मानित होने के बाद डॉ तंज़ीम अली काफी उत्साहित दिखाई दिए। डॉ तंज़ीम अली अपनी डियूटी के प्रति बेहद ईमानदार और काफी मेहनती माने जाते है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।