आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी के ओचक निरिक्षण से हड़कंप मच गया!ने रूड़की ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी को बड़े पैमाने पर खामियां मिली इस दौरान उन्होंने डियूटी के प्रति लापरवाही बारतने पर ब्लॉक के कनिष्ठ सहायक नीरज मैठाणी को निलंबित कर दिया जबकि एबीडीओ मनोज कोठारी को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर उनसे जवाब तलब किया है इतना ही नहीं मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक में पिछले 6 माह का बायोमेट्रिक उपस्थिति रजिस्टर के जांच के आदेश दिए हैं! इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी!जो भी कर्मचारी छुट्टी पर जाएगा उसे बीडीओ से छुट्टी स्वीकृत करानी होंगी! मुख्य विकास अधिकारी ने पुस्तकालय का भी निरिक्षण किया उन्होंने कहा की ब्लॉक के पुस्तकालय को और भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सके!उन्होंने कहा की ब्लॉक में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाये जा रहे सिंघाड़ा यूनिट को और भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उसका बड़ा लाभ मिल सके!उन्होंने कहा की ब्लॉक के कर्मचारियो को भी अपनी डियूटी को समझना होगा! इस मौक़े पर ब्लॉक की बी एम एम रोमा सैनी ने कहा की मुख्य विकास अधिकारी के निरिक्षण से स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाएं बेहद उत्साहित हैं उन्हें पूरी आशा है की मुख्य विकास अधिकारी के प्रयास से उनके कारोबार को और भी बढ़ावा मिलेगा! इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियो की बैठक भी ली जिसमें ज़िला परियोजना अधिकारी के एन तिवारी,ज़िला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, ग्रामोउत्थान के प्रबंधक संजय सक्सेना, बी एम एम रोमा सैनी, ग्राम विकास अधिकारी निर्मल सिंह, मनोज कोठारी, आदि लोग मौजूद रहे!





More Stories
ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप पर उत्तर प्रदेश की टीम का कब्ज़ा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित।
चिश्ती फाउंडेशन और सकम संचार फाउंडेशन ने अजमेर शरीफ में युवाओं के लिए मीडिया, कैरियर और स्टार्टअप सेमिनार का किया आयोजन।
उत्तराखंड हमारा परिवार है दूरियां मिटाने आया हूँ -जयंत चौधरी।