आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के पाडली गुर्जर गांव में एक विशालकाय अजगर को मारकर पहले पत्थरो से बेरहमी से मारा पीटा गया और जब उसकी मौत हो गई फिर उसे ज़मीन में दबा दिया गया! जैसे ही कुछ दिन बाद अजगर की वीडियो वायरल हुई तो वन विभाग की नींद टूटी और वन विभाग की टीम खोजती खोजती मौक़े पर जा पहुंची जहाँ ज़मीन में दबे विशालकाय वाले अजगर को टीम निकाल लाई!फिलहाल अजगर को मारने पर वन विभाग के अधिकारियों ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है! विशालकाय अजगर की लंबाई करीब 15 फीट बताई जा रही है। अब वन विभाग के अधिकारी आरोपियों तक कब पहुँच पाते है यह आने वाला समय ही बतायेगा!
गौरतलब है की चार दिन पहले पाडली गुर्जर गांव में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया था। जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा पत्थर से पीट-पीट कर विशालकाय अजगर की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद विशालकाय अजगर के शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा मृत अजगर का एक वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम को मामले की जानकारी मिली तो वन विभाग की टीम तुरंत गांव में पहुंच गई। जिसके बाद विशालकाय अजगर के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग के एसडीओ सुनील बलोनी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।