आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव रिफाकत का आज आरोग्यम हॉस्पिटल में लम्बी बिमारी के बाद देहांत हो गया!जैसे ही उनके निधन की सुचना गांव में पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई!राव रिफाक़त अली हमेशा कांग्रेस में रहे जबकि उनके पिता स्वर्गीय राव शराफत हुसैन लगभग 17साल तक गांव के प्रधान चुने जाते रहे जिसके चलते उन्होंने हमेशा गांव के विकास में बड़ा योगदान दिया!राव रिफाकत का आसपास के गांव देहात के साथ साथ अपने गांव में भी अच्छा राजनैतिक प्रभाव था! उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है!राव रिफाक़त पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वीरेंद्र रावत के भी ख़ास लोगों में शुमार थे!उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को भी बड़ा झटका लगा है!उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक रवि बहादुर, भगवानपुर कांग्रेस विधायक ममता राकेश, कांग्रेस नेता राव आफाक के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वीरेंद्र रावत ने भी गहरा शोक प्रकट किया है!इतना ही नहीं एस पी सिंह इंजिनियर और उनके छोटे भाई सतीश कुमार से उनके घरेलु और अच्छे सम्बन्ध रहे लेकिन जब एस पी सिंह इंजिनियर ने भीम आर्मी का दामन थामा उस समय राव रिफाकत ने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा और कांग्रेस प्रतियाशी के साथ खुलकर लगे रहे यही कारण था की उन्हें कांग्रेस ने ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ाया भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने कभी पार्टी को नहीं छोड़ा!एस पी सिंह इंजिनियर, सतीश कुमार, राज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह ने भी रिफाकत अली के निधन पर काफी दुख प्रकट किया है! आज देर रात जैसे ही रिफाकत अली के निधन की सुचना गांव में पहुंची तो गांव के सभी लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुँचने लगे गांव में सन्नाटा पसरा है हर कोई उनके निधन से उदास और मायूस है!राव रिफाकत का जाना खेड़ी शिकोहपुर गांव के लिए बड़ी क्षति है! हर व्यक्ति उनकी मगफिरत की दुआ कर रहा है उनके समर्थको को भी आज बड़ा झटका लगा है!उनके परिवार में मातम छाया है!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।