आरिफ नियाज़ी।
रूड़की क़ृषि मंडी समिति में पी एम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी संसदीय सीट वाराणसी से किसानों को सम्बोधित कर रहे थे!प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार किसानों को आगे बढ़ाने के लिए बेहद गंभीर है!बड़े पैमाने पर किसानों को पी एम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल चूका है!
इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि देश का अन्नदाता आर्थिक रूप से सशक्त हो और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़कर आत्मनिर्भर बने।”
कार्यक्रम में किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंच पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कृषि विभाग के अधिकारियों और मंडी समिति के सदस्यों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर किसानों को पीएम किसान योजना के लाभों की जानकारी दी गई और आने वाले समय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया!
इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने *वाराणसी जो कि उनकी संसदीय सीट भी है उससे देशभर के किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संबोधित किया।गौरतलब है की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को सालाना 6000 की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में प्रदान करती है। अब तक इस योजना से करोड़ों किसान लाभान्वित हो चुके है!इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट बृजेश त्यागी,सुभाष चंद्र, मंडी निरीक्षक विचित्र सिंह,आनंद कुमार, भगत सिंह,मंडी सहायक प्रदीप, मुकेश कुमार,मुनफैत अली, सुखदेव, अंकित,प्रदीप और अतुल आदि मौजूद रहे!





More Stories
ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप पर उत्तर प्रदेश की टीम का कब्ज़ा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित।
चिश्ती फाउंडेशन और सकम संचार फाउंडेशन ने अजमेर शरीफ में युवाओं के लिए मीडिया, कैरियर और स्टार्टअप सेमिनार का किया आयोजन।
उत्तराखंड हमारा परिवार है दूरियां मिटाने आया हूँ -जयंत चौधरी।