आरिफ नियाज़ी।
एंकर रूड़की के कोटवाल आलमपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में जमकर फायरिंग हुई जिसमें एक पक्ष के पिता पुत्र फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गए फायरिंग की आवाज़ सुनकर मौक़े पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे मौक़े पर अफरातफरी मच गई!सुचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची झबरेड़ा थाना पुलिस ने घायलों को रूड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ से दोनों की गंभीर हालत में ऐम्स ऋषिकेश रेफर किया है!फिलहाल पुलिस आसपास लगे सी सी टीवी कैमरे खंगाल रही है! दरअसल कोटवाल आलमपुर गांव निवासी सुशील कुमार का आरोप है की उनके पुत्र वैभव पंवार के साथ दूसरे पक्ष के लोगों के साथ डेढ़ माह पूर्व मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद से मनोज पुत्र महेन्द्र, सनोज पुत्र महेन्द्र, प्रदीप पुत्र जयकरण, पोलिस्टर पुत्र जयकरण, बालिस्टर पुत्र जयकरण और महेन्द्र उनके परिवार से रंजिश रखने लगे आज सुबह सवेरे घर पर चढ़ाई कर सभी ने फायरिंग कर दी जिसमें वैभव पंवार पुत्र सुशील और वह घायल हो गए!
दरअसल पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारो में पिछले डेढ़ माह से तनातनी बनी हुई थी जिसके चलते कई बार पुलिस को भी सुचना दी गई लेकिन पुलिस ने भी इस रंजिश को गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते आज जमकर विवाद हुआ! फिलहाल पुलिस पूरी घटना जांच करने में जुटी है!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।