आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर। उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है हज यात्री अब सात अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते है! दरअसल उत्तराखंड हज समिति द्वारा हज यात्रा 2026 को बेहतर बनाने के लिए हज आवेदको को हज आवेदन करने का एक ओर मौका प्रदान किया गया है।उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज यात्रा 2026 हेतु हज आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई थी।आगे हज आवेदन करने के लिए कम समय होने तथा कुछ हज आवेदकों के पासपोर्ट नही बन पाने के कारण हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा सर्कुलर नंबर 06 तथा 31 जुलाई को जारी कर हज यात्रियों को एक ओर मौका प्रदान किया गया है।अब हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से 07 अगस्त, 2025 कर दी गई।उन्होंने बताया कि हज यात्रा पर जाने के इच्छुक हज यात्री अन्तिम तिथि 07 अगस्त, 2025 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट या मोबाईल पर हज सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाईन हज यात्रा का आवेदन कर सकते है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।