आरिफ नियाज़ी।
रूड़की में नगर के वार्ड 36 भारतनगर के पार्षद प्रतिनिधि साहिल ने पूर्व पार्षद के भतीजे पर उनके छोटे भाई के साथ मारपीट करने और गाडी से टक्कर मारने के गंभीर आरोप लगाये है! रूड़की के बंधा रोड़ पर देर रात पार्षद के देवर के साथ पूर्व पार्षद के भतीजे और उनके कई समर्थको द्वारा जमकर मारपीट और पथराव करने का गंभीर आरोप है!पार्षद प्रतिनिधि साहिल का आरोप है की उनका छोटा भाई मस्जिद में ईमामत करता है जो बेहद सीधा साधा है रविवार की देर शाम उनका भाई बाईक से घर लौट रहा था इसी दौरान पूर्व पार्षद का भतीजा भी अपने कुछ दोस्तों के साथ लगज़री गाडी में सामने से आ रहा था आरोप है की इसी बीच पूर्व पार्षद के भतीजे ने उनके छोटे भाई के साथ मामूली बात को लेकर अभद्रता कर दी इतना ही नहीं गाली गलौच के साथ उनके भाई के साथ मारपीट भी की गई जिसके सी सी टीवी फुटेज में तस्वीर साफ नज़र आ रही है! साहिल का आरोप है की पूर्व पार्षद का परिवार चुनाव हारने के बाद से रंजिश रखता है और गाड़ियों में हुटर लगाकर मोहल्ले में रौब ग़ालिब करते है!उन्होंने इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी को तहरीर और सी सी टीवी फुटेज उपलब्ध कराये है जिसमें पथराव करने के फुटेज भी शामिल हैं!उन्होंने चेतावनी दी की अगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की तो वह सिविल लाइन कोतवाली में धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे!इस अवसर पर कोतवाली में साहिल के समर्थन में कई पार्षद भी नज़र आए! वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है हालाँकि दूसरे पक्ष ने भी पार्षद के भाई पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है!





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह