आरिफ नियाज़ी।
मगलौर में साफ सफाई अभियान युद्ध स्तर पर जारी है कावड़ मेला समाप्त होने के बाद कस्बे में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे थे जिसे नगर पालिका मगलौर ने गंभीरता से लिया है इसके लिए अलग से तीस सफाई कर्मचारियो को लगाया गया है कस्बे के गली मोहल्लों और सडक से बड़े पैमाने पर साफ सफाई अभियान चलाया गया है!नगर पालिका मगलौर के अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन ने बताया की मगलौर नगर पालिका साफ सफाई को लेकर बेहद गंभीर है कस्बे को क्लींन, ग्रीन और एक मौडल के रूप में स्थापित किया जाएगा! उन्होंने कहा की कस्बे की साफ सफाई में सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है बीच रास्ते में कोई भी कूड़ा ना डालें कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें! उन्होंने कहा की सर्विस रोड़ की साफ सफाई तेज़ी से कराई जा रही है उसके लिए तीस कर्मचारी अतिरिक्त लगाए थे जो सफाई कार्य में जुटे हुए है! इसके आलावा नेशनल हाइवे हाइवे पर साफ सफाई का कार्य कर रहा है जबकि मगलौर कस्बे की सफाई की ज़िम्मेदारी नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है! नौशाद हसीन ने बताया की नगर पालिका विकास कार्यो को लेकर भी बेहद गंभीर है विकास कार्यो में भी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।