आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर कावड़ियों की सेवा के लिए लोग लगातार आगे आ रहे है वहीं सिंचाई नलकूप खंड के अधिकारी भी शिवभक्तो की सेवा करने से पीछे नहीं है नलकूप खंड अधिकारी भण्डारे से शिवभक्तों की सेवा में जुटे है!आज भी रूड़की सिंचाई विभाग नलकूप खंड द्वारा कावड़ पटरी पर कावड़ सेवा शिविर लगाया गया!नलकूप खंड की अधिशासी अभियंता श्रीमती मेनका नेगी गुंसोला के साथ सभी सहायक अभियंता और अवर अभियंता शिवभक्तों की सेवा में तत्पर नज़र आए! गौरतलब है की नलकूप खंड पिछले लम्बे समय से कावड़ सेवा शिविर लगाता आया है जिसमें विभाग के सभी हिन्दू मुस्लिम कर्मचारीगण और ठेकेदारों में इस कावड़ शिविर को लेकर भारी उत्साह रहता है! इस मौक़े पर नलकूप खंड की अधिशासी अभियंता श्रीमती मेनका नेगी गुंसोला ने कहा की भगवान भोले नाथ की कृपा है की उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करे!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा करने से भगवान शिव भी बेहद प्रसन्न रहते है उन्होंने कहा की नलकूप खंड के कर्मचारी पिछले लम्बे समय से शिवभक्तों की सेवा में भंडारे करते आ रहे है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी! नलकूप खंड के अवर अभियंता सुशील सैनी ने बताया की वह शिवभक्तों में भोले नाथ देखते है इसलिए वह और सभी कर्मचारी शिवभक्तो की सेवा में लगे है!इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त भोजन के साथ साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे है!इस मौक़े पर नलकूप खंड के सहायक अभियंता शोभित धीमान, सहायक अभियंता प्रधमेश शर्मा,अवर अभियंता विनय कुमार, अवर अभियंता नीटू सिंह, हिमानी चौहान,अपूर्व, अक्षय, इक़बाल,आशा, प्रीती, सतीश सैनी,दिनेश धीमान, प्रशांत, सुशील कुमार, कुर्बान अली,ठेकेदार असलम, सौरभ, लोकेशवर विजय,अकबर, विशाल, अतुल आदि का इस सेवा शिविर में विशेष सहयोग रहा है!





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह