आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर कोतवाली के अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी मंगलौर की नहर पटरी पर भारी संख्या में आ रही कावड़िया एवं हाईवे से आ रहे अत्यधिक वाहनों के डायवर्जन को सकुशल पास कराने में वहीं वह कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी बेहद गंभीर बने हुए है!नरेन्द्र राठी इसके साथ साथ नहर पुल के आसपास नहर में कोई कावड़िया ना डूब जाए उसकी फिक्र करते हुए समय-समय पर नहर के चारों ओर गश्त करके पल पल की जानकारी ले रहे हैं! यह भी देखा जा रहा है कि कोई कांवडीया बनाई गई टीन की दीवार को तोड़कर नहर में घुसकर स्नान तो नहीं कर रहा है क्योंकि नहर बहुत गहरी है विगत वर्ष तीन कावड़ियों की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस वर्ष इस बात पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि नहर में कोई जनहानि ना हो । इस हेतु नरेंद्र राठी द्वारा विशेष ध्यान रखते हुए डायववर्जन के साथ-साथ प्रभावी गश्त भी की जा रही है। समय करीब 15.35 बजे नरेंद्र राठी विशेष पुलिस अधिकारी जनेश्वर गिरी को साथ लेकर हाईवे फ्लाईओवर के नीचे गए तो वहां पर 15 / 20 लामा नहर में खतरनाक स्थान पर घुसे हुए स्नान करते मिले जिनको शालीनता पूर्वक अपनी जान जोखीम में ना डालने की नसीहत देते हुए समझा बुझाकर सभी को उनके गंतव्य को रवाना किया गया जिनके द्वारा यह महसूस किया गया कि हम गलत जगह पर स्नान कर रहे हैं यहां पर हमारी जनहानि हो सकती है। उत्तराखंड पुलिस की इस चिंता पर खुशी जाहिर करते हुए उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद आभार जताते हुए सभी कावड़िया अपने गंतव्य को चले गए। *नरेंद्र राठी द्वारा शिवभक्तों की जनहानि रोकने हेतु विशेष निगरानी रखने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।*





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह