आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर जहाँ शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा भी शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे और चिकित्सा शिविर आयोजित किये जा रहे है तो वहीं लंढोरा में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेहद ख़ास माने जाने वाले ऋषिपाल चौधरी द्वारा पिछले लम्बे समय से लंढोरा नगर पंचायत के पास कावड़ सेवा शिविर लगाया जा रहा है इस कावड़ सेवा शिविर में जहाँ हिन्दू समाज पूरी आस्था के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटा रहता है तो वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी शिवभक्तों की सेवा में खड़े नज़र आते है!इस शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त भोजन और फलों के साथ साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे है!इस मौक़े पर ऋषिपाल चौधरी, प्रताप सिंह चौधरी, नगर पंचायत लंढोरा के चेयरमैन डॉ नसीम अहमद, मुंडलाना से राजबीर चौधरी,संजीव सिंगल, डॉ धर्मवीर, शिवम् चौधरी, राजेश चौधरी, भवनपुर देवबन्द से चौधरी रफल सिंह, पवन कुमार नायक, हसीन हैदर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरफराज़ अहमद, गय्यूर अहमद कुरैशी, का इस सेवा शिविर में विशेष सहयोग बताया जा रहा है जिसमें महिलाएं, युवा और बुज़ुर्ग हर समय कावड़ियों की सेवा में तत्पर रहते है! इस दौरान ऋषिपाल चौधरी ने बताया की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें भोजन, फल और शुद्ध पीने का पानी हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!उन्होंने कहा की उनके परिवार की कावड़ सेवा शिविर में अहम् भूमिका रहती है लेकिन और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह की सेवा लगातार वह करते रहेंगे! इस कावड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोग शिवभक्तो की सेवा में मौजूद रहे! नगर पंचायत लंढोरा का कावड़ सेवा शिविर में विशेष सहयोग रहता है!





More Stories
भाजपा की प्रचंड जीत से देहरादून में जश्न का माहौल,*दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ढोल की थाप पर किया जमकर डांस।
उत्तराखण्ड के हज यात्रियों में भारी उत्साह, प्रस्थान, 305 जायरीन मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना।
रूड़की के पुहाना में ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और श्यामवीर सैनी ने किया शुभारम्भ, अल्ट्रासाउंड की रहेगी सुविधा।