आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर जहाँ शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे और चिकित्सा शिविर आयोजित किये है वहीं त्यागी क़ल्याण विकास समिति द्वारा भी कावड़ पटरी पर दसवां कावड़ सेवा शिविर लगाया गया है जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर भोजन और दवाईयों के साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे है!त्यागी समाज पिछले दस सालों से यह शिविर लगाते आ रहे है जिसमें त्यागी समाज के युवा और बुज़ुर्ग हर समय कावड़ियों की सेवा में तत्पर रहते है! इस दौरान प्रमुख समाजसेवी और ठेकेदार मुनेश त्यागी ने कहा की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें भोजन दवाईयां और शुद्ध पीने का पानी हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!त्यागी ने कहा की त्यागी समाज की कावड़ सेवा शिविर में अहम् भूमिका रहती है लेकिन और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह सेवा करते रहेंगे! इस कावड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग शिवभक्तों की सेवा करते नज़र आए!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।