आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में लगातार आम के बाग़ पर आरी चल रही है वन तस्करों को ना तो उद्यान विभाग का डर है और नाही वन विभाग का ख़ौफ़ है इसीलिए चोरी छिपे वन तस्कर आम की कीमती लकड़ी को निशाना बना रहे है!लेकिन हाल ही में भगवानपुर क्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद वन दरोगा आशुतोष नीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए भगवानपुर क्षेत्र से एक टाटा-407 वाहन पकड़ा है जिसमें आम की लकड़ी भरकर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। इस दौरान बीट अधिकारी शिल्पी सैनी और दिनेश के साथ वन दरोगा आशुतोष निम ने त्वरित छापेमारी की! इस गाडी में भारी मात्रा में पातन के लिए आम की लकड़ी भरी थी। हालांकि गाड़ी चालक वन विभाग की टीम को देख मौके से फरार हो गया।
फिलहाल पकड़ी गई गाड़ी और लकड़ी को वन विभाग कार्यालय में सीज कर खड़ा कर दिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।
वन दरोगा आशुतोष नीम का कहना है की भगवानपुर क्षेत्र में उन्हें अवैध लकड़ी कटान की शिकायत मिल रही थी जिसके चलते एक आम की लकड़ी से भरी टाटा 407 गाडी को पकड़ा है जो अवैध रूप से ले जाई जा रही थी गाडी को तत्काल सीज़ करने की कार्यवाई की गई है जबकि वन तस्करो का पता लगाया जा रहा है! उन्होंने बताया की वन तस्करों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा!





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।