आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ऊर्जा निगम का बिजली चोरी का अभियान लगातार जारी है जिसके चलते माजरी और मानुबास गाँव में 24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है! देहरादून से पहुंची विजिलेन्स की टीम जैसे ही माजरी और मानुबास गाँव में पहुंची तो बिजली चोरो में हड़कंप मच गया अफरा तफरी के माहौल में बिजली चोर आनन फ़ानन में अपने तार हटाने लगे कुछ ग्रामीण इसमें सफल भी हुए तो कुछ विजिलेन्स के हत्थे चढ़ गए! गौरतलब है की इस क्षेत्र से पिछले लम्बे समय से विजिलेन्स टीम को बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी शुक्रवार को विजिलेन्स की टीम की इस कार्यवाई से ग्रामीणों में दिनभर हड़कंप मचा रहा!वहीं ऊर्जा निगम के धनोरी एस डी ओ अश्वनी कुमार ने बताया की ऊर्जा निगम बिजली चोरी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा बिजली चोरी किसी सूरत में भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी बिजली चोरो के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी उन्होंने कहा की 24 लोग बिजली चोरी करते पकडे गए है! इस मौक़े पर विजिलेन्स टीम के इंस्पेक्टर मारूत शाह, इंस्पेक्टर सरिता भट्ट, एस आई संजीव त्यागी,धनन जय,रोबिन, विकास, योगेंद्र रावत और प्रशांत सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।