आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर जहाँ पुलिस और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं तो वहीं ऊर्जा निगम की टीम ने भी कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी कांवड़ पटरी पर विशेष रूप से रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है।
हरिद्वार पहुंचे ऊर्जा निगम के डायरेक्टर ऑपरेशन एम एल आर्य ने ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ बैठक कर व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए। निगम द्वारा पूरे मार्ग पर लाइटें दुरुस्त कर दी गई हैं और जहाँ आवश्यकता है, वहाँ अतिरिक्त लाइटें भी लगाई जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त, बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा ना आने पाए, इसके लिए जनरेटर की विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर लगातार बिजली आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए निगरानी टीम को भी तैनात किया गया है।
ऊर्जा निगम के डायरेक्टर ऑपरेशन एम एल आर्य ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कांवड़ यात्रा निर्बाध रूप से सम्पन्न हो सके।
गौरतलब है की कांवड़ियों की आस्था और सुविधा को देखते हुए ऊर्जा विभाग की यह तैयारी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे यात्रा के दौरान रात में भी पूरा मार्ग जगमगाता नजर आएगा। बैठक में मुख्य अभियंता मोहित जोशी, अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता अनूप सैनी, अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी, सैयद शिराज उस्मान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे!





More Stories
इंस्पेक्टर नरेश राठौर की बहादुरी पर सैंकड़ो ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट और एस एस पी देहरादून को सौंपा ज्ञापन
रुड़की में NCC कैडेट्स को मिला सम्मान, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कैडेट्स को छात्रवृत्ति का किया वितरण।
रुड़की बस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार, एक करोड़ की लागत से बदलेगा स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ।