आरिफ नियाज़ी।
हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2026 के लिए की गयी घोषणा के मुताबिक ऑनलाईन हज आवेदन फार्म आज से प्रारम्भ होकर अन्तिम 31 जुलाई 2025 तक भरे जा सकते है। ऑन लाईन हज आवेदन हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट http://hajcommittee.gov.in और मोबाईल एप्लीकेशन “HAJ SUVIDHA” (iPhone और Android डिवाइस दोनों पर उपलब्ध है।
इस दौरान उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी आरिफ खान ने बताया की हज आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह गंभीरता पूर्वक अपने ऑन लाईन हज आवेदन करने से पूर्व हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज आवेदन की दिशा-निर्देश और वचन पत्र/डिक्लेरेशन को ध्यान से पढ़ ले। हज आवेदन के लिए मशीन द्वारा पढ़ा जा सकने वाला भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट अनिवार्य है पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि को या उससे पूर्व जारी किया हुआ होना चाहिए और पासपोर्ट कम से कम 31 दिसम्बर, 2026 तक वैद्य होना आवश्यक है।उन्होंने बताया की
इस वर्ष हज आवेदन करने के उपरान्त हज आवेदक की मृत्यु या गंभीर चिकित्सा बीमारी के मामलों को छोड़कर किसी भी आधार पर हज आवेदन निरस्तीकरण / रद्दीकरण दंडनीय होगा जिससे हज आवेदक को वित्तीय नुकसान हो सकता है। इसलिये हज यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह हज यात्रा करने के लिये अपनी तैयारी और प्रतिबद्धता पर सावधानीपूर्वक विचार करने के उपरान्त ही हज के लिये आवेदन करें।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।