आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार में कावड यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर नज़र आ रहा है जिसका उदाहरण आज देखने को मिला! पुलिस की बड़ी सूझ बूझ से आज बड़ा हादसा होने से टल गया! दरअसल
मंगलौर के पास दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर कुछ कांवड़ियों का कार सवार लोगों के साथ विवाद हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर डाली वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। वहीं कांवड़ियों का आरोप था कि कार की साइड उनकी कांवड़ में लगी है। वहीं पुलिस ने मामले में अहम भूमिका निभाते हुए विवाद को शांत किया और दोनों पक्षों को शांत कर कोतवाली से रवाना किया।
कांवड़ियों का आरोप था कि कार की एक साइड उनकी कांवड़ को लगी है। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर एकत्र हुए कांवड़ियों ने कार को भी नुकसान पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और मामला कोतवाली तक पहुंच गया। वहीं कोतवाली के बाहर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों सीओ मंगलौर विवेक कुमार और कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास शुरू किया। और विवाद आगे बढ़ता उससे पहले पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शान्त करने के साथ सुलहनामा भी करवा दिया। पुलिस की समझदारी से बड़ा विवाद होने से टल गया और दोनों पक्ष कोतवाली से चले गए। इस संबंध में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि दोनों पक्षों को शांत कर भेज दिया है क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।





More Stories
इंस्पेक्टर नरेश राठौर की बहादुरी पर सैंकड़ो ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट और एस एस पी देहरादून को सौंपा ज्ञापन
रुड़की में NCC कैडेट्स को मिला सम्मान, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कैडेट्स को छात्रवृत्ति का किया वितरण।
रुड़की बस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार, एक करोड़ की लागत से बदलेगा स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ।