Jan Mudde

No.1 news portal of India

खेड़ीशिकोहपुर गांव में हजरत अब्बास अलमदार को याद करते हुए आज़ादारो ने बड़ी संख्या में निकाले अलम,जगह जगह लंगर का हुआ अहतमाम

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में हजरत अब्बास अलमदार को याद करते हुए आज़ादारो ने गांव में बड़ी संख्या मे अलम निकाले।इस दौरान जगह जगह लंगर के इंतजाम भी किए गए थे!अलम ले जा रहे लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत के मरसिए पढ़ रहे थे। गौरतलब है कि मोहर्रम की दस तारीख को करबला के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन शहीद हुए थे।इमाम हुसैन हक पर थे और इस्लाम बचाने के लिए उन्होंने अपने 72 परिवार वालों को दीन के लिए कुर्बान कर दिया। पूरी दुनिया में इस माह में हजरत इमाम हुसैन को याद किया जाता है। हजरत इमाम हुसैन हक पर थे इसलिए उन्होंने यजीद की बात को स्वीकार नहीं किया और जंग लड़ते हुए करबला में शहीद हो गए। यजीद की फौज ने करबला में शहीद होने वाले परिवारों पर बहुत अधिक जुल्म ढाए लेकिन इमाम हुसैन अपनी बात पर कायम रहे और हक और सच का रास्ता चुनकर अपनी शहादत पेश कीलिए आज पूरी दुनिया हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद कर रही है! जगह जगह मजलिस हो रही है!

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369