आरिफ नियाजी।
हरिद्वार/रुड़की सावन माह में होने वाली ऐतिहासिक कावड़ यात्रा को लेकर ऊर्जा निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार पूरी कावड़ पटरी को जनरेटर और हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइटों की मदद से रोशन किया जाएगा।
हरिद्वार ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियन्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि जहां-जहां कावड़ पटरी गुजरती है, वहां रात के समय भी पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए निगम की टीमें दिन-रात कार्य में जुटी हैं।
उन्होंने बताया कि संभावित भारी भीड़ और बारिश को देखते हुए वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की भी योजना बनाई गई है। विशेष रूप से जनरेटर की व्यवस्था उन स्थानों पर की जा रही है, जहां बिजली आपूर्ति में व्यवधान की संभावना अधिक रहती है।
इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की फिटिंग का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है। ऊर्जा निगम का लक्ष्य है कि कावड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी अंधेरा ना रहे और श्रद्धालु सुरक्षित ढंग से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
निगम ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान बिजली से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तुरंत स्थानीय कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
इस बार की कावड़ यात्रा को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में ऊर्जा निगम की सक्रियता को प्रशासन और आमजन ने भी सराहा है।
—





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।